DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

और फिर देखते-देखते पलट गई 10 चकिया ट्रक, हादसे के बाद क्या हुआ देखिए पूरी खबर और तस्वीरें

बालोद/ मालीघोरी। बालोद से राजनांदगांव मार्ग पर मालीघोरी के पास जुझारा नाला के पहले सुबह 10:00 बजे एक 10 चक्का ट्रक देखते-देखते पलट गई। इस मोड़ पर अक्सर कई हादसे होते रहते हैं। लेकिन जिम्मेदार हैं कि यहां ध्यान भी नहीं देते हैं। कई लोगों की जान भी चली जाती है। पर यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर अधिकारी मौन है। लगातार हादसों के दौर में आज सुबह एक और हादसा हो गया।

भूसे से भरी हुई राजनांदगांव जा रही एक ट्रक मोड़ पर पलट गई । गनीमत चालक को ज्यादा चोट नहीं आई। लेकिन राहगीर एक पल के लिए दहशत में आ गए और अचानक ट्रक किस दिशा जाकर पलट सकती थी कोई नहीं जानता था। रफ्तार से मोड़ पर ट्रक देखते-देखते बैलेंस होकर ऐसे बिगड़ी कि सड़क किनारे ही धड़ाम से पलट गई। आसपास मौजूद लोगों ने चालक को ट्रक से बाहर निकाल जान बचाई ।वहीं घटना के बाद काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी हुई है। यातायात व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है।

You cannot copy content of this page