DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिले में सुव्यवस्थित रूप से हो रही है धान की खरीदी

किसानों को अनुपातिक रूप से नवीन एवं
पुराने बारदाने  किए जाते हैं प्रदाय

बालोद ।शासन के निर्देशों के अनुरूप जिले में सुव्यवस्थित रूप से धान की खरीदी की जा रही है। कहीं भी बारदानें की कोई कमी नहीं है। धान खरीदी केन्द्र में शेष व्यवस्था तारपोलिन, शौचालय पीने के पानी की पूरी व्यवस्था की गई। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया की खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु वर्ष 2022-23 के नवीन जूट बारदानें वर्ष 2021-22 के शेष बचे नवीन जूट बारदानें एवं पीडीएस बारदाने एवं राईस मिलरों से प्राप्त बारदाने में धान खरीदी किये जाने के निर्देश प्राप्त हुए थे  जिसके आधार पर धान की खरीदी की जा रही है। सभी उपार्जन केन्द्रों में मांग एवं अवश्यकता के आधार पर तत्काल बारदाने प्रदाय किए जा रहे है। उन्होंने बताया की राईस मिलर्स एवं पीडीएस बारदानें 50-50 के बंडल में प्रेषित किये जाते हैं। धान खरीदी हेतु किसानों द्वारा धान लाए जाने के उपरांत अनुपातिक रूप से नवीन एवं पुराने बारदानें प्रदाय किये जाते हैं। उन्होंने बताया कि जो पुराने बारदाने खरीदी योग्य नहीं (कटे-फटे) हैं उसके बदले पुराने बारदानें प्राप्त कर सकते हैं, किंतु किसानों के द्वारा जल्दी भराई एवं धान के विक्रय के प्रयास में एकात बोरे में पैरा या कुछ कपड़े डालकर धान की भराई कर दी जाती है।

You cannot copy content of this page