DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भोइनापार में डीजे रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता 7 जनवरी को

बाजार चौक में रात्रिकालीन में होगा कार्यक्रम आयोजित

बालोद। जय मां लक्ष्मी
उत्सव समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भोइनापार (लाटाबोड ) में नए वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार 7 जनवरी को रात्रिकालीन डीजे रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें सामूहिक डांस एवं युगल डांस में अलग-अलग पुरुष्कार रखा गया है। सामूहिक डांस में प्रथम पुरस्कार ₹5001 ,द्वितीय पुरस्कार ₹3001एवम् तृतीय पुरस्कार ₹2001 रखी गई है। इसी तरह युगल डांस में प्रथम पुरस्कार ₹3001 द्वितीय पुरस्कार ₹2001 तृतीय पुरस्कार 1001 ₹ है।एकल डांस में 1001 रुपये, द्वितीय पुरुष्कार 701 रुपये,एवं तृतीय पुरुष्कार 501रुपये दी जाएगी । समिति द्वारा विभिन्न आकर्षक पुरस्कार प्रदान की जाएगी। इस प्रतियोगिता की सामूहिक डांस में प्रवेश शुल्क 250 रुपये, युगल में 200 रुपये एकल डांस में 150 रुपये निर्धारित की गई । समिति के अध्यक्ष चोमेन्द्र कुमार साहू, उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, कोषाध्यक्ष नीलकमल साहू, सचिव राकेश साहू, समिति के सदस्यगण तामेश्वर साहू, खिलावन साहू, जीतू चंद्रवंशी , भावेश कुमार विकास साहू ,अविनाश यादव ,जीतू चंद्रवंशी, यमलेश चंद्रवंशी कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए है।

You cannot copy content of this page