DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सांकरा ज में हुआ मानसगान का आयोजन, उद्घाटन में पहुंचे सांसद, समापन में विधायक

सांसद ने दिया यात्री प्रतीक्षालय बनवाने का आश्वासन तो विधायक ने की डोम निर्माण की घोषणा

बालोद। ग्राम सांकरा ज में पहली बार किसान संगवारी एवं समस्त ग्राम वासियों के तत्वाधान में दो दिवसीय मानस गान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जहां छत्तीसगढ़ के ख्याति प्राप्त 10 मंडलियों ने प्रस्तुति दी।

इस आयोजन के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मोहन मंडावी पहुंचे थे। तो समापन पर विधायक संगीता सिन्हा का आगमन हुआ।

पंचायत प्रशासन की ओर से सरपंच वारुणी शिवेंद्र देशमुख ने जनप्रतिनिधियों को गांव की विभिन्न मांगे प्रस्तुत की। जिसमें प्रमुख रुप से यात्री प्रतीक्षालय, सीसी रोड व अन्य मांगे शामिल थी।

सांसद मोहन मंडावी ने आश्वस्त किया कि बजट सत्र के उपरांत फंड प्राप्त होने पर यात्री प्रतीक्षालय बनवाने का प्रयास करेंगे। तो वही विधायक संगीता सिन्हा ने गांव में दुर्गा मंच के पास डोम निर्माण करवाने की घोषणा भी की।

शुभारंभ पर आयोजन की अध्यक्षता पोखन कश्यप (ग्राम विकास समिति सांकरा ने की। विशिष्ट अतिथि सरपंच सांकरा वारुणी शिवेन्द देशमुख,जगदीश देशमुख (सदस्य दूरसंचार विभाग) अशवन बारले,( सांसद प्रतिनिधि), खिलेश्वरी साहू, भेदू राम साहू(पूर्व सरपंच सांकरा), रोम लाल साहू अध्यक्ष किसान संगवारी सांकरा ज, भूपत बघेल ,पूनम साहू(जनपद सदस्य), तुंगेश्वरी चन्द्राकर थे। इसी तरह समापन की अध्यक्षता रोम लाल साहू( किसान संगवारी) ने की। विशिष्ट अतिथि सरपंच वारुणी शिवेन्द्र देशमुख, कमलेश श्रीवास्तव(विधायक प्रतिनिधि), प्रशांत चन्द्राकर, मुरारी लाल सुकतेल, योगेन्द्र देशमुख,भेदू राम साहू जी(पूर्व सरपंच सांकरा ज.) प्रहलाद चन्द्राकर,नोहरू चन्द्राकर, संध्या देशमुख, यशवंत ठाकुर, यशवंत गोस्वामी,गंभीर देशमुख, लोकेश सेन, नीरज पटेल, समस्त किसान संगवारी एवं समस्त ग्राम वासी मौजूद रहे। सोमवार को गांव में मेला का भी आयोजन किया गया। रात्रि में बांधा बाजार, अंबागढ़ चौकी के नाच की प्रस्तुति हुई।

You cannot copy content of this page