DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

किसानों के साथ धान खरीदी में हो रहा है बड़ा घपला — रौनक कत्याल

बालोद। इन दिनों प्रदेश में धान खरीदी चल रही है धान खरीदी पर सवाल उठाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा बालोद के अध्यक्ष रौनक कत्याल ने सरकार पर बहोत बड़ा आरोप लगाया है ,

रौनक ने बताया की किसानों का धान कई दिनों से कट कर कोठार या घरों में जाम पड़ा है कारण है की टोकन 20 से 25 दिनों बाद का दिया गया है व जिस दिन का टोकन मिलता है उस दिन खरीदी बंद है बोल कर 5 से 6 दिन बाद का समय दिया जाता है ।

जिसके कारण किसान भाईयो को रखने में तकलीफ तो ही रही है साथ ही उनका धान सुख भी रहा है जिसके कारण किसानों के धान में वजन में कमी आ रही है जिसके कारण किसानों का बड़ा नुकसान हो रहा है देरी के कारण कई किसान धान कोचियो को भी कम रेट में धान बेचने को मजबूर है । सत्ता में आने के लिए कांग्रेस ने किसानों के धान के एक-एक दाने को खरीदने का वादा किया था पर सत्ता में आते ही सारे वादे भूल गई भूपेश सरकार ने 2500 में धान लेने का वादा तो किया पर धान की राशि 4 किस्तों में देंगे ये धोका किसान भाईयो से किया । रौनक ने आरोप लगाया की यह कांग्रेस सरकार की सोची समझी साजिश बताया वह जब से सत्ता में आई है तब से ही किसानों को ठगने का काम कर रही है।
साथ ही उन्होंने किसानों को जागरूक होते हुए 2023 विधानसभा चुनाव में ठागेल सरकार को उखाड़ फेंकने की बिनती करी ।

You cannot copy content of this page