DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पेंडरवानी में सतनामी समाज द्वारा आयोजित पंथी नृत्य में शामिल हुए युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकडे

गुरुर। बालोद विधानसभा के ग्राम पेंडरवानी में गुरुघासी दास बाबा की 266 वी जयंती के उपलक्ष्य में सतनामी समाज के युवा साथियो द्वारा आयोजित पंथी नृत्य कार्यक्रम में अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकडे शामिल हुए।

मंच से गुरुघासी दास बाबा की 266 वी जयंती के उपलक्ष्य समस्त ग्राम वासियो को बाबा जी की जयंती पर उनके विचारो को अपने अंदर आत्मसात् करने की बात युवा नेता द्वारा की गयी मंच पर धमतरी विधानसभा के युवा तुर्क आनंद पवार , गौतम वाधवानी जी, कोमल संभरकर, विनोद भाई , संतोष भाई मौजूद रहे।

सफल कार्यक्रम हेतु ग्राम के युवा साथी डोमन ,जागेश्वर , रिंकू सहित बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page