DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मां हीराबेन के निधन पर भाजपा जिला बालोद में गहरा शोक

जिला कार्यालय बालोद में श्रद्धांजलि सभा मे नेताओं ने दिया श्रद्धांजलि

बालोद
सौ वर्ष की आयु पूर्ण कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन ने प्रातः 3:30 बजे अस्पताल में अंतिम सांसे ली मोदी जी ने उनका अंतिम संस्कार बहुत ही सादे व सामान्य तरीके से किया हीराबेन के निधन की सूचना मिलने पर भारतीय जनता पार्टी व जनसामान्य में शोक की लहर दौड़ गई सोशल मीडिया के माध्यम से भी श्रद्धांजलि व शोक व्यक्त किया गया

जिला भाजपा कार्यालय में शाम 5:00 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने हीराबेन् के आकस्मिक ईश्वर के चरणों में विराम लेने पर कहा कि किसी संतान के लिए उसकी माता का चले जाना चाहे वह किसी भी उम्र में हो गहरा आघात पहुंचता और

मोदी जी का संसार उनकी माता के चरणों में था उनका निधन सबके लिए अपूरणीय क्षति है जिन्होंने केवल मोदी जी जैसे जननायक को जन्म नहीं दिया बल्कि अपनी संतानों को उच्च संस्कार दिए जिसके लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा

भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद परिवार की ओर से श्रद्धांजलि में शामिल हुए शरद ठाकुर, प्रेम साहू, सुरेश निर्मलकर, तोमन साहू, कमलेश सोनी, राजीव शर्मा, अबरार सिद्दीकी ,नरेंद्र सोनवानी, वीरेंद्र साहू, दुर्जन साहू, जगदीश देशमुख, कमल पंपालिया

,एकांत पवार, संजय साहू,गजेंद्र यादव, विक्की लालवानी, प्राची लालवानी, अंबिका यादव ,सुनीता मनहर ,हितेश्वर कौशिक, बाल सिंह साहू, राहुल साहू, कमल बजाज, जय लूल्ला, मुरली साहू, आदित्य ध्रुर्वे , चुनश्वर यादव, रूपेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए

You cannot copy content of this page