DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संसदीय सचिव ने दो बेटियां को पढ़ाई के लिए दिया तीन लाख का चेक

गुंडरदेही विधानसभा में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने की थी घोषणा

गुंडरदेही। संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद के द्वारा मुख्यमंत्री स्वेच्छाअनुदान के तहत देवगहन की गुमजा को एक लाख और भरदाकला की देवकी साहू को दो लाख रुपए का चेक वितरण किया।

इस दौरान श्री निषाद ने बताया कि तीन माह पहले मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान गुंडरदेही पहुंचे हुए थे। जहां दोनों बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री जी की घोषणा के बाद उनके घर पहुंच कर चेक प्रदान किया गया है। इस दौरान अर्जुन्दा तहसीलदार सहित गांव के जनप्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page