DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिले के प्रभारी सचिव ने धान उपार्जन केन्द्र मिर्रीटोला और शासकीय उचित मूल्य की दुकान गुरूर का किया आकस्मिक निरीक्षण

किसानों से बातचीत कर जाना हाल, व्यवस्थाओं की सराहना गई

बालोद ।ऊर्जा विभाग व मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव तथा जिले के प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद आज गुरूर तहसील के धान उपार्जन केन्द्र मिर्रीटोला और शासकीय उचित मूल्य की दुकान गुरूर का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा और पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव भी मौजूद थे।

प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने गुरूर तहसील के धान उपार्जन केन्द्र मिर्रीटोला में अब तक हुए धान की खरीदी व उठाव, बारदाना की उपलब्धता, पेयजल, शौचालय सहित धान उपार्जन केन्द्र विक्रय हेतु पहुॅचे किसानों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

उन्होंने धान उपार्जन केन्द्र में धान विक्रय के लिए पहुॅचे किसानों से बातचीत कर धान खरीदी के कार्य को और बेहतर बनाने सुझाव लिए तथा उपार्जन केन्द्र में मिली सुविधाओं की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र में व्यवस्था अच्छी है, धान विक्रय करने में किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई है। प्रभारी सचिव ने धान खरीदी में की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए बेहतरीन व्यवस्था की सराहना की। श्री अंकित आनंद ने उपार्जन केन्द्र में समिति प्रबंधक से धान विक्रय हेतु पंजीकृत किसानों की संख्या व रकबे की जानकारी भी ली।
प्रभारी सचिव ने तहसील मुख्यालय गुरूर के शासकीय उचित मूल्य की दुकान का भी निरीक्षण किया और दुकान में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने राशन विक्रेता से राशन कार्डों की संख्या, लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों की संख्या सहित राशन की उपलब्धता, राशन दर की सूची, पीओएस मशीन, सीसीटीवी आदि की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने राशन लेने पहुॅचे हितग्राहियों से भी चर्चा की। हितग्राहियों ने बताया कि उन्हें राशन दुकान से समय पर राशन सामाग्री मिल जाती है, राशन लेने में किसी प्रकार की समस्या नहीं होती है। इस अवसर पर एस.डी.एम. शीतल बंसल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

You cannot copy content of this page