बालोद। गुरुर ब्लॉक के ग्राम भिरई और अकलवारा में रामायण प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। ग्राम वासियों और आयोजन समितियों के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू पहुंचे तो वही कार्यक्रम की अध्यक्षता दोनों जगह संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा ने की ।
मंत्री सहित विधायक ने आयोजकों को राम नाम की गाथा के प्रचार के लिए बधाई दी। विधायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है।
ऐसे आयोजन से राम की भक्ति का संचार होता है। श्रीराम के जीवन के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। रामायण से हमें शिक्षा लेने की जरूरत है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम सबके प्रेरणा स्रोत है।
मंत्री श्री साहू ने भूपेश बघेल सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पथ विकास की योजनाओं के बारे में बताया।
ऐसे आयोजन से भक्ति और सद्भावना का संचार होने की बात कही। ग्राम अकलवारा में ग्रामीणों की मांग पर कलामंच के सामने शेड निर्माण की घोषणा विधायक द्वारा किया गया।
अन्य अतिथियों में ये रहे मौजूद
दोनों जगह आयोजनों में विशेष अतिथि के रुप में सभापति जिला पंचायत केदारनाथ देवांगन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तामेश्वर साह, जनपद उपाध्यक्ष तोषण साहू, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष पूरन दाऊ, टोमन दाऊ,विधायक प्रतिनिधि किशोर साहू, महामंत्री शादिक अली, ओमकार महमल्ला, यानेश साहू, जीवित हिरवानी द्रोणा साहू भुवन साहू नंदकुमार साहू विजय कुमार साहू लक्ष्मी साहू सरपंच अकलवारा, बीरेंद्र ठाकुर सरपंच भिरई पूरन साहू घनश्याम साहू, विश्व्नाथ सिन्हा, चित्रलेखा जनपद सदस्य सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता कार्यकर्ता गण सहित प्रमुख ग्रामीण मौजूद रहे।




