DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जल जीवन मिशन के अंतर्गत सभी स्वीकृत कार्यों को समय पर पूरा कराएँ – कलेक्टर श्री शर्मा

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित

बालोद।कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में सभी स्वीकृत कार्यों का समय पर पूरा करे। जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही क्षम्य नहीं होगा। श्री शर्मा विगत दिनों संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में निर्देशित कर रहे थे। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों, विकास कार्यों की निविदा, कार्यादेश, प्रशासकीय स्वीकृति, वित्तीय भुगतान, समूह नलजल जलप्रदाय योजनाओं का अनुमोदन किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री आर.के.धनंजय ने बताया कि उच्च स्तरीय जलागार निर्माण कार्य में प्रगति लाने तथा एजेसिंयों को कार्य प्रारंभ कर समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के सदस्य उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page