DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अंडी में जोन स्तरीय एक दिवसीय रामायण प्रतियोगिता संपन्न ,जय श्री राम मानस परिवार धनगांव प्रथम

डौंडीलोहारा। निकट ग्राम अंडी में जोन स्तरीय एक दिवसीय रामायण प्रतियोगिता आयोजित हुई।

उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि अनिल लोढा जी विधायक प्रतिनिधि अध्यक्षता माधव गिरी गोस्वामी जनपद सदस्य विशेष अतिथि गोपाल प्रजापति अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी हस्तीमल सांखला जी रूपेश पांडेय जी सी ई ओ जनपद पंचायत सहित गणमान्य नागरिक गण के शुभ करकमलों से कार्यक्रम का श्रीगणेश श्रीराम हनुमत लाल व ग्रामीण देवी देवताओं के पूजा अर्चना के साथ किया गया। सभी अतिथियों के उद्बोधन पश्चात रामायण गान मंगलाचरण के संग आरंभ किया गया। आठ पंचायतों में अंडी सेमरडीह मडि़याकट्टा कोटेरा कसही भेंडी़ धनगांव व गंजईडीह की मंडलियों ने सहभागिता ली। जिसमें धनगांव पंचायत प्रथम गंजईडीह पंचायत द्वितीय कोटेरा पंचायत तृतीय स्थान पर

। सभी प्रतिभागी मंडलियों को प्रशस्ति पत्र व श्री फल भेंट किया गया। निर्णायक मेनन अटल,गंगबोईर सर,साहू सर व मंच संचालन मोहित भौसार्य शिक्षक द्वारा किया ।

इस अवसर नोडल अधिकारी भतगौरी सर अभियंता सहायक नोडल देवलाल मालेकर पंचायत सचिव पंचायत प्रतिनिधि युवा मितान सदस्य भारतमाता वाहिनी व समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।

You cannot copy content of this page