युवाओं का बढ़ाया हौसला
अर्जुन्दा। राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर के तिसरे दिन में ग्राम डुड़िया में बौद्धिक परिचर्चा में
मुख्य वक्ता के रूप श्री कांति कार्तिक यादव जी राष्ट्रपति पुरूस्कृति (नेशनल अवॉर्डी)वरिष्ठ स्वयंसेवक व युवा लोकगायक छत्तीसगढ़ व उनकी धर्मपत्नी सृष्टि महोबिया पदनाम, (एम.आई.एस) प्रशासन अधिकारी कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बालोद, व विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राकेश साहू जी राष्ट्रपति पुरूस्कृति वरिष्ठ स्वयंसेवक (नेशनल अवॉर्डी) , श्री कौशल गजेन्द्र जी मुख्यमंत्री द्वारा (राज्य स्तरीय श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान) स्टेट अवार्डी से सम्मानित उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतीक व प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर व माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया।
उसके बौद्धिक परिचर्चा में आएं मुख्य वक्ता सहित सभी विशिष्ट अतिथियों का पुष्प हार, बैच तिलक व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व वक्ता श्री कांति कार्तिक यादव (राष्ट्रपति पुरूस्कृति वरिष्ठ स्वयंसेवक नेशनल अवॉर्डी) व युवा लोक गायक छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को छत्तीसगढ़ी गीतों के माध्यम से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरोहर संस्कृति परम्परा को को लोगों तक पहुंचाने और सजने का कार्य कर रहे हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से युवाओं के व्यक्तित्व विकास और समाज सेवा करने का सशक्त माध्यम बताया। अनुशासित जीवन जीने और बड़ों के प्रति आदर सम्मान व जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने में राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्वपूर्ण योगदान बताया। सेवा योजना के माध्यम से उन्हें राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया गया।विशिष्ट अतिथि श्री राकेश साहू राष्ट्रपति पुरूस्कृति वरिष्ठ स्वयंसेवक ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले विभिन्न शिविरों जैसे राष्ट्रीय एकता शिविर, पूर्व गणतंत्र दिवस परेड,युवा महोत्सव, साहसिक शिविर राज्य स्तरीय विशेष शिविर व सात दिवसीय विशेष शिविर में होने वाले गतिविधियों के बारे में जानकारी दिया गया।
बौद्धिक परिचर्चा के सम्पन्न होने के बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सम्माननीय अतिथि श्री कांति कार्तिक यादव जी और विशिष्ट श्री राकेश साहू, कौशल गजेन्द्र का प्रतीक चिन्ह श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री कौशल गजेन्द्र मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित राज्य स्तरीय पुरूस्कृत श्रेष्ठ वरिष्ठ स्वयंसेवक व समाजिक कार्यकर्ता, रवि सुब्रमण्यम,विवेकानंद साहू, कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रदीप कुमार प्रजापति कार्यक्रम अधिकारी रासेयो, व कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन के लिए ग्राम पंचायत डुड़िया के सरपंच श्रीमती ललिता भुआर्य ने किया।
कार्यक्रम का संचालन रासेयो के शिविर नायक राकेश कुमार कुंभकार और यशवंत कुमार टंडन ने किया।




