DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांग्रेस का 138 स्थापना दिवस बुधवार को बालोद जिला कार्यालय कांग्रेस राजीव भवन में धूमधाम से मनाया गया

बालोद। पूर्व विधायक श्री भैया राम सिन्हा व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर समारोह में सर्वप्रथम पार्टी द्वारा ध्वज फहराया गया. तथा वंदे मातरम राष्ट्रगीत किया गया।


इस अवसर पर पूर्व विधायक जी ने कहा कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को हुई थी कांग्रेस की स्थापना आम आदमी के हितों की सुरक्षा के लिये की गई और तत्कालीन ब्रिटिश राज के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने लोगों के हितों के लिए संघर्ष किया और आजादी की लड़ाई लड़ी देश की आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी सत्तासीन हुई और पंडित जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में देश के विकास के लिए बहुआयामी योजनाएं शुरू की गई स्थापना के बाद कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास रहा हैं देश के नेताओं ने एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।


स्थापना दिवस कार्यक्रम के पश्चात ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी जी ने हाथ जोड़ो यात्रा जो कि 26 जनवरी 2023 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में समीक्षा बैठक भी किया गया।


मौके पर श्रम मंडल के सदस्य श्री कृष्णा दुबे पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेड़िया ,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय चंद्राकर , शहर अध्यक्ष अनिल यादव जिला उपाध्यक्ष रामजी भाई पटेल , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता यज्ञ देव पटेल जी,विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव ,जिला सदस्य केदार देवांगन ,युवा जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े , विधानसभा अध्यक्ष संदीप साहू ,युवा शहर अध्यक्ष साजन पटेल ,जनपद सदस्य राकेश ऊइके ,ब्लाक महामन्त्री रोहित सागर ,ऎनुराम साहू ,प्रमोद दुबे ,शम्भु साहू जी,धर्मेंद्र रामटेके ,दिनेश्वर साहू ,अंचल साहू ,मुरलीधर भुआर्य ,चिदाकास आर्य जी,हसमुख टुवानी ,एवं समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page