DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र,कुरदी का किया औचक निरीक्षण धान खरीदी केन्द्र में पहुॅचे किसानों से की चर्चा

केन्द्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं की ली जानकारी

बालोद ।कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज गुण्डरदेही विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र कुरदी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने वहाॅ धान विक्रय हेतु पहुॅचे किसानों से चर्चा की और धान खरीदी केन्द्र में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने धान विक्रय कर रहे किसानों के बीच पहुॅचकर उनके धान का अवलोकन किया तथा नमीमापक यंत्र से धान की नमी का माप भी कराया। उन्होंने किसानों से चर्चा कर उन्हें धान के बदले अन्य दलहन, तिलहन फसल लेने भी प्रेरित किया। उन्होंने धान खरीदी में पेयजल, शौचालय सहित धान की स्टेकिंग सहित बेमौसम बारिश से धान के बचाव हेतु की गई व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र में अब तक हुए धान खरीदी व उठाव के संबंध में भी जानकारी ली। समिति प्रबंधक ने बताया कि धान खरीदी केन्द्र में कुल 1597 किसान पंजीकृत है, जिसमें से अब तक 1312 किसानों ने अपना धान विक्रय किया है, जो कि पंजीकृत किसानों का 82 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी केन्द्र में धान का उठाव भी निरंतर जारी है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव सहित जिला खाद्य अधिकारी आदि मौजूद थे।

You cannot copy content of this page