DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में रामायण प्रतियोगिता का हो रहा है आयोजन

कलाकारों ने किया अपने उत्कृष्ट प्रस्तुति से श्रोताओं को भावविभोर

बालोद ।राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा बालोद जिले के सभी विकासखण्डों के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में रामायण प्रतियोगिता के आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान जिले के अलग-अलग स्थानों में आयोजित रामायण प्रतियोगिता में जिले के कलाकारों ने अपने उत्कृष्ट प्रस्तुति से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इसके अंतर्गत आज डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम दानीटोला, खम्हारटोला, नर्राटोला, ढोर्रीठेमा, चिपरा, मथेना, छिंदगांव, मरकाटोला, सुरडोंगर, सल्हाईटोला, बिटाल, भैंसबोड़, साल्हे, अवारी, घोटिया, ठेमाबुजुर्ग, चिखली, खलारी, कुसुमकसा सहित जिले के अन्य ग्राम पंचायतों में भी रामायण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रसज्ञ श्रोताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर रामकथा का रस्सवादन किया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने अधिकारियों को जिले में रामायण प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियाॅ सुनिश्चित कर सफलतापूर्वक आयोजन कराने के निर्देश दिए हैं।

You cannot copy content of this page