DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

माहुद बी कॉलेज के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद

युवा अपनी ऊर्जा का सदुपयोग राष्ट्र निर्माण में करें : कुंवर सिंह निषाद

अर्जुन्दा।बुधवार दोपहर 1 बजे शासकीय नवीन कॉलेज माहुद बी में वार्षिक उत्सव और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद शामिल हुए। जिन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

वहीं उन्होंने कहा कि जब भी कोई विद्यार्थी अच्छी मेहनत करके किसी बड़े पद पर जाता है। तो वह अपने साथ-साथ क्षेत्र का नाम भी रौशन करता है।

युवाओं को सदैव अपनी ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं का सम्मान किया। कार्यक्रम में पहुंचे दिव्यांग कोमल साहू ने बैटरी चलित ट्राईसाईकिल मिलने पर श्री निषाद जी को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि उन्हें अब आने-जाने में सुविधा हो रही है।


इस अवसर पर जनभागीदारी अध्यक्ष व सरपंच डॉ. नारायण साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भोजराम साहू, कॉलेज के प्राचार्य सीएल ठाकुर, शा. उच्च. माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य केएस देशमुख ने भी संबोधित किया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

You cannot copy content of this page