DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दुःख-दर्द समझने वाली संध्या, पीड़ित महिला के गरीब वृद्ध बीमार मां से मुलाकात कर हाल जानने पहुंची

गुरुर। गुरुर जनपद पंचायत के क्षेत्र 8 खूंदनी की जनपद सदस्य संध्या अजेंद्र साहू ने अपने क्षेत्र के ग्राम परसूली की वृद्ध बीमार महिला तथा उनके परिवार के साथ मुलाकात कर हाल चाल जाना और जल्द स्वस्थ लाभ के लिये कामना की। संध्या साहू को यह जानकारी मिली कि इस गरीब परिवार में एक ही काम करने वाले बेटा है और 6 परिवार का भरण पोषण करते है। जिसमे से 3 लोग बीमार है। कोई भी कार्य करने में असमर्थ है। उस परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही ज्यादा खराब है। उस गाव के सरपंच मोती राम देवांगन् के द्वारा जानकारी मिलते ही संध्या साहू उनके घर पहुंची और अपनी यथा शक्ति आर्थिक सहयोग प्रदान की और उनके साथ पहुंचे अजेंद्र साहू सदस्य दूरसंचार सलाहकार भारत सरकार और महामंत्री भाजयुमो मण्डल गुरुर ने सांसद स्वेच्छा अनुदान से आने वाले सत्र में लाभ दिलाने का आश्वसन दिया। पीड़ित परिवार ने अपने घर में जनपद सदस्य को पा कर खुशी जाहिर की और मदद के लिए धन्यवाद ज्ञापित किए।

You cannot copy content of this page