DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विधायक कार्यालय अर्जुन्दा में मनाया गया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138 वां स्थापना दिवस

कांग्रेस अपने नैतिक मूल्यों और सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी : कुंवर सिंह निषाद

अर्जुन्दा।आज सुबह 11 बजे विधायक कार्यालय अर्जुन्दा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138 वां स्थापना दिवस मनाया गया।

इस दौरान देश की आजादी में लड़ाई लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानी और कांग्रेस पार्टी को स्थापित करने वाले दिवंगत नेताओं को याद किया गया। कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि हमारे लिए आज का दिन बहुत ही गर्व और गौरव का दिवस है। कांग्रेस पार्टी ने आज अपना 137 वर्ष पूरा किया है।

अपने नैतिक मूल्यों और सिद्धांतों पर लगातार अडिग रहते हुए शानदार इतिहास रचा है। कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने देश के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर किया है। अपने प्राणों की आहुति तक दी है। उन्हें आज हम याद करते हुए नमन करते हैं। उनके त्याग और बलिदान को देश सदैव याद रखेगा। देश की जनता महंगाई से परेशान, लोगों को बांटा जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान संसदीय सचिव श्री निषाद ने भाजपा के ऊपर निशाना साधते हुए कहा कि देश के लोगों को बांटा जा रहा है। नफरत फैला कर राजनीति की जा रही है। देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। लेकिन केंद्र सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं। संविधान को लगातार कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। इसीलिए श्री राहुल गांधी के द्वारा देशवासियों को एक करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई है। इस दौरान कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री संतु राम पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रहास रेवाराम देवांगन, श्री विजय पाल बेलचंदन, डालम पारख, अशोक गजेंद्र, भूपेंद्र चंद्राकर, हरि साहू, ललित जोशी, अनुभव शर्मा, सागर साहू, रोमलाल सिन्हा, पूर्णानंद चौधरी, मंगल साहू, खिलानंद पटेल, सुनील चंद्राकर, मुरली यादव, गुलशन चंद्राकर, कुलेश्वर देशमुख, भोलेश्वर देशमुख, डूपेंद्र सेन, रत्नेश गायकवाड, चित्रांश, रमेश यादव प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page