DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भागवत महापुराण ज्ञान सप्ताह के कार्यक्रम में शामिल हुए संसदीय सचिव निषाद

अर्जुन्दा। संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद तीन जगहों पर आयोजित श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान सप्ताह के कार्यक्रम में शामिल हुए।

दोपहर 1 बजे बेलटिकरी और दोपहर 2 से 4 बजे के बीच अर्जुन्दा में आयोजित दो जगहों पर भागवत ज्ञान सप्ताह के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

और पूजा-अर्चना की। साथ ही क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

भागवत कथावाचक से आशीर्वाद लिया। इस दौरान संसदीय सचिव श्री निषाद ने कहा कि भागवत कथा सुनने से घर-परिवार में शांति की अनुभूति होती है। भगवान श्री कृष्ण सबको शुभ आशीष प्रदान करें, सभी तरक्की करें और सबके जीवन में खुशहाली आए।

You cannot copy content of this page