DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले सावधान- इस युवक ने मंगाया था मोबाइल और निकला यह सामान?

बालोद। आजकल लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, यह सोच कर कि इसमें हम सस्ते दर पर सामान पा सकते हैं। लेकिन ऑनलाइन में कई बार ठगी का शिकार भी होना पड़ता है। ऐसे कई केस सुनने में आता है। एक ताजा मामला ग्राम हीरापुर में सामने आया है। जहां के एक युवक शैलेंद्र कुमार साहू उम्र 24 साल ने ऑनलाइन आर्डर करके विवो कंपनी का मोबाइल मंगवाया था। 10 दिन पहले ही बुकिंग हुई थी। जब वह पोस्ट ऑफिस में अपना पार्सल लेने गया तो पार्सल हाथ में लेकर जैसे ही डिब्बा खोला तो दंग रह गया। इस पार्सल में मोबाइल तो दूर की बात एक बेल्ट और पर्स भरा हुआ था। जो महज 40 से ₹50 का था। जब उन्होंने बुकिंग नंबर पर फोन किया तो सामने वाले ने कहा कि पैसा वापस कर देंगे। लेकिन अब उनका मोबाइल नंबर बंद बता रहा है। थक हार कर युवक मामले की शिकायत करने के लिए बालोद थाने पहुंचा लेकिन वहां पर भी उस समय टीआई ना होने की बात कहकर मौजूद स्टाफ ने उन्हें वापस लौटा दिया और बाद में रिपोर्ट लिखाने के लिए आने कहा गया।

You cannot copy content of this page