बालोद । अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम चीरचार में एक नवविवाहिता टिकेश्वरी साहू पति घनश्याम साहू (24) ने अपने ही घर के उपर कमरें में सिलिंग पंखे के सहारे गमछे को फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना दोपहर की है। बताया गया कि जिस समय घटना हुई घर में और कोई सदस्य मौजूद नही था। मृतक महिला का पति मिस्त्री कार्य करने गया था। उनके सास ससुर भी खेत गए हुए थे। जब परिजन दोपहर दो बजे खाना खाने घर आए तो घटना की जानकारी हुई। इधर अर्जुन्दा पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। घटना का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया गया कि मृतक महिला का मायके पिकरीपार ( मोखा ) है। जो 6 माह पहले शादी कर चीरचार ससुराल आई थी।
आखिर क्यों इस नवविवाहिता ने की फांसी लगाकर आत्महत्या? अर्जुन्दा पुलिस जुटी जांच में
