DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आदर्श गौठान खपरी में स्थापित हुआ भगवान कृष्ण राधे की मूर्ति, जन्माष्टमी सा मना उत्सव

बालोद – ग्राम खपरी (लाटाबोड़) के समस्त ग्रामीण जन और सरपंच कुलेश्वर साहू के प्रयास से राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बारी के अंतर्गत बने आदर्श गौठान में मंगलवार को  भगवान कृष्ण राधे की मूर्ति स्थापित की गई। इस दौरान गांव में जन्माष्टमी सा माहौल था। गांव में दही लुट भी हुई। मूर्ति रखने की तैयारी विगत 15 दिनों से चल रही थी। जिसके लिए ग्राम के सरपंच कुलेश्वर साहू एवं उनके समस्त पंच प्रतिनिधि गण मिल कर अपने जिम्मेदारी के साथ सरकार के जुड़कर एक सुंदर आदर्श गौठान का निर्माण किए हैं। जहां पर प्रतिवर्ष मातर महोत्सव का आयोजन होता है। उसी को ध्यान में रखते हुए उस पवित्र स्थल पर भगवान कृष्ण राधे की मूर्ति रखने का निर्णय ग्राम विकास समिति एवं पंच गणों ने किया। जिसकी आज विधि विधान से पूजन कर स्थापना की गई।

इस पूजन के लिए आचार्य के रूप में पंडित दानेश्वर प्रसाद मिश्रा ग्राम पोंडी और पंडित प्रकाश तिवारी पैरी दोनों के वैदिक विधान से भगवान कृष्ण राधे की मंगलमय मूर्ति स्थापना सुबह 11 बजे से प्रारंभ होकर के शाम 6 बजे तक चला। पूजा विधान में समस्त ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और ग्रामीण देवी देवता मां शीतला दंतेश्वरी ,डांग डोरी को भी इस भगवान कृष्ण राधे की शोभायात्रा में शामिल करके पूरे विधि विधान के साथ पूजन स्थल पर लाया गया।

यह भी आकर्षण का केंद्र

वहीं मुख्य द्वार पर गौ माता की मूर्ति लगाई गई है। जैसे ही आप यहां प्रवेश करेंगे गौ माता की एक मंगलमय मूर्ति आपको दिखाई देगी। यह  एक नया पहल, नया आयाम जिले के लिए गौरवपूर्ण यह आदर्श गौठान, आने वाले दिनों में एक प्रेरणा के रूप में सभी गांवों को प्रदान करेगा। इस पुरे आयोजन के दौरान जनपद सदस्य पूनम साहू, सहित अन्य मौजूद रहे। संध्या आरती के बाद खीरपुड़ी खिचड़ी की प्रसादी समस्त भक्तों को वितरण की गई

You cannot copy content of this page