DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सीएसपीडीसीएल के नये विद्युत वितरण केंद्र भर्रीटोला का महिला एवं बाल विकास मंत्री ने किया शुभारंभ

38 ग्रामों के लगभग 7360 उपभोक्ता होंगे लाभान्वित

बालोद ।महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिया द्वारा गुरूवार 22 दिसम्बर को बालोद जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम भर्रीटोला-36 में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के नये वितरण केंद्र का शुभारंभ किया गया।

इस दौरान भेड़िया ने उपस्थित ग्रामीणों को हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि भर्रीटोला में नया वितरण केंद्र बन जाने से उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सुविधाएं मिलेगी, उन्हें किसी भी विद्युत संबंधी समस्याओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, सभी विद्युतीय समस्याओं का निवारण अब भर्रीटोला में ही हो जाएगा। कार्यक्रम में वितरण केंद्र के संबंध में दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री एम.जामुलकर ने बताया कि ग्राम भर्रीटोला में नया वितरण केंद्र शुरू होने से अब इसके अंतर्गत 38 ग्रामों के लगभग 7360 उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सुविधाएं मिलेगी, उन्हें किसी भी समस्या के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। विद्युत संबंधी समस्याओं का निराकरण त्वरित गति से हो सकेगा। कार्यक्रम में अध्यक्ष जनपद पंचायत डौण्डी बसंती दुग्गा, उपाध्यक्ष श्री पूनीत सेन, गणमान्य नागरिक श्री पीयूष सोनी, सरपंच ग्राम पंचायत भर्रीटोला श्रीमती अनिता पौशार्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं सीएसपीडीसीएल के अधीक्षण अभियंता श्री सलील कुमार खरे, कार्यपालन अभियंता श्री टी.एल.सहारे, सहायक अभियंता श्री एच.के.यादव, आर.सी.साहू एवं एच.के.हिरवानी तथा कनिष्ठ अभियंता श्री विशाल विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

You cannot copy content of this page