DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मंत्री अनिला ने नवीन तहसील कार्यालय का किया शुभारंभ, कहा – प्रशासन और जनता के बीच की दूरी हुई कम

आज से काम काज शुरू, क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात, हफ्ते में दो दिन बैठेंगे एसडीएम

अर्जुन्दा । शुक्रवार दोपहर 1 बजे अर्जुन्दा में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने नवीन तहसील कार्यालय का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने बधाई दी। उन्होंने कहा कि अर्जुन्दा में नवीन तहसील कार्यालय बनने पर लोगों के राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी आएगी। प्रशासन और जनता के बीच की दूरी कम होगी। क्षेत्र के लोगों को अब राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए अन्य तहसील जाना नहीं पड़ेगा। दो साल में बनकर तैयार हुए भवन में लिंक कोर्ट, तीन चेम्बर और कुल 13 कमरे हैं।

गुरुवार और शुक्रवार को अर्जुन्दा से ही एसडीएम राजस्व प्रकरणों का निपटारा करेंगे। मंत्री अनिला ने विधायक कुंवर सिंह निषाद की तारीफ करते हुए कहा कि अर्जुन्दा का तहसील बनना कुंवर सिंह की अथक मेहनत और प्रयास का नतीजा है।

अर्जुन्दा सहित 62 गांव के लोगों के लिए ऐतिहासिक दिन: कुंवर सिंह

संसदीय सचिव व गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि आज अर्जुन्दा और आस-पास के 62 गांव के लोगों के लिए ऐतिहासिक दिन है। छोटे-छोटे आयोजन की अनुमति, शिकायत, सीमाकंन, बंटवारा, नामांतरण, आय-जाति, प्रमाणपत्र के लिए लोगों को अब गुंडरदेही नहीं जाना पड़ेगा। राजस्व संबंधित मामले यहीं देखे जाएंगे। श्री निषाद ने अर्जुन्दा में नवीन तहसील कार्यालय के शुभारंभ होने पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा जी ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के लिए ऐतिहासिक और गौरव की बात है। अर्जुन्दा के तहसील बनने से क्षेत्र के लोगों को एक नई पहचान मिलेगी। उन्होंने बताया कि अर्जुन्दा तहसील अंतर्गत 42 ग्राम पंचायत, 62 गांव और 03 राजस्व निरीक्षक मंडल शामिल है। अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोल चंद्रप्रभा सुधाकर जी ,अर्जुन्दा नगर पंचायत अध्यक्ष श्री चंद्रहास रेवाराम देवांगन ने कहा कि यह बहुप्रतिक्षित मांग थी। जो श्री निषाद जी के प्रयासों से सफल हो पाया। जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों सहित लोगों में खुशी का माहौल है। समय और पैसे की बचत होगी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा, जिला पंचायत सीईओ रेणुका श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष जिला पंचायत मिथिलेश नुरेटी, जनपद अध्यक्ष सुचित्रा हेमंत साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुषमा चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुंदा संतु पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष गुंडरदेही भोजराज साहू , ब्लॉक अध्यक्ष देवरी कोदूराम दिल्लीवार सहित कांग्रेस के वरिष्ठ, कांग्रेसजन, क्षेत्र के ग्रामवासी, अर्जुन्दा के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page