टोकन काटने के नाम पर किसानों से छलावा कर रही है कांग्रेस सरकार- संध्या साहू



गुरुर। भाजपा समर्थित जनपद सदस्य संध्या अजेंद्र साहू ने छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार पर धान खरीदी में वेबसाइट के ढकोसले के साथ टोकन काटने के नाम पर छलावा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में धान खरीदी केंद्र की वेबसाइट से टोकन दिसंबर माह तक नहीं काटने का आदेश दिया गया है। जो किसान भाइयों के लिए बुरी खबर है। छत्तीसगढ़ की सरकार भूपेश बघेल ने धान खरीदी केंद्रो की वेबसाइट को दिसंबर माह तक के लिए बंद कर दिए हैं। जोकि शर्म जनक बात है। मेरे सभी किसान भाई वेबसाइट बंद होने के कारण से तिलमिला उठे हैं। जिन किसान भाई का धान नहीं बिका है उन किसान भाइयों को अनेक प्रकार के तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। यह छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार आए दिन किसान भाइयों को परेशान करती नजर आ रही है। हमारे किसान भाई के धान की बिक्री के लिए धान खरीदी वेबसाइट में टोकन का सिस्टम दिसंबर माह तक अब आगे इस माह तक टोकन नहीं काटने और धान नहीं खरीदने का निर्णय घोर निंदनीय है।

You cannot copy content of this page