DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डीबी ग्रुप के साथ मिलकर रक्तदान के लिए जागरूकता अभियान चलाएगी युवा रक्तवीर सेवार्थ समूह

बालोद/दल्लीराजहरा। रक्तदान को बढ़ावा देने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने के साथ इसके प्रति भ्रांति और अंधविश्वास को दूर करने के लिए दल्ली राजहरा के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और बालोद जिले में अब डोनेट ब्लड यानी डीबी ग्रुप के अलावा मानपुर क्षेत्र के युवा रक्त वीर सेवार्थ समूह मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिला के युवा मिलकर काम करेंगे। इस दिशा में जागरूकता अभियान चला जाएगा। यह निर्णय विगत दिनों गुरू घासीदास बाबा जी के जयंती कार्यक्रम में लिया गया। जहां युवारक्तवीर सेवार्थ समूह मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के आव्हान में विशाल रक्तदान शिविर एवम् रक्तवीर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें 45 रक्तदानियों ने अपना रक्त दान कर गुरु पर्व मनाया। युवा सेवार्थ समिति के कार्यकर्ताओं को सफल कार्यक्रम की बधाई व शुभकामनाएं एवम् आभार इस आयोजन में 45 यूनिट बिलासा ब्लड बैंक राजनांदगांव को सौंपा गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नम्रता सिंह भाजपा जिला मंत्री राजनांदगांव, नरसिंह भंडारी सभापति जिला पंचायत राजनांदगांव थे। इस आयोजन विशेष रूप से शामिल डीबी ग्रुप दल्ली राजहरा के संस्थापक अध्यक्ष दीपक साहू ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान शिविर के साथ साथ रक्तदान जागरूकता अभियान चलाना बहुत जरूरी है। आने वाले समय में राजहरा के साथ साथ आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिससे रक्त की कमी नहीं होगी। दीपक साहू ने बताया रक्त की कमी को देखते हुए हमारी संस्था युवा सेवार्थ समिति अब सभी संस्था के साथ मिल कर कार्य करेगी । इस निर्णय में संस्था के सदस्यगण मोहम्मद मेराज सुमित दानेश आर्य क्षितिज कासिम कुरैशी संतोष एवम युवारक्तवीर सेवार्थ समूह मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के जिलाध्यक्ष प्रवीण पटेल, गुलशन पटेल संस्थापक, अभिषेक पटेल संयोजक, अभिमन्यु मंडावी मार्गदर्शन, युगलकिशोर साहू तथा ग्रुप के समस्त कार्यकर्ता लक्ष्मण तुलावी, रोशन मंडावी, लाकेश रावटे, गजेन्द्र यादव, लिमेश रावटे, धामेंद्र पटेल, मनोज यादव, अंकित जैन, रूपेश नेताम, हेमदास मंडावी, नंद कुमार अमारिया, उत्तम माहला, रघुवीर कोठारी सभी रक्तवीर स्वीकृति रही।

You cannot copy content of this page