DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्राम जुन्नापानी में 27 दिसंबर को देव मेला

बालोद। वनांचल में आश्रित ग्राम जूनापानी में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 27 दिसंबर दिन मंगलवार को मंडई मेला का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम जुन्नापानी के मंडई को आसपास के 12 गांव के लोग देव मंडई के रूप में मनाते हैं। जब तक इस ग्राम की मडाई नहीं हो जाती, तब तक आस-पास के गांव में मड़ाई नहीं होती। यहां की मां दंतेश्वरी जुन्नापानी के मंडाई होने के पश्चात ही दूसरे ग्राम की मडाई ससम्मान पूर्वक ले जाने से जाती है। मंडई के पावन अवसर पर ग्राम जुन्ना पानी के द्वारा रात्रि कालीन कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के ख्याति लब्ध पार्टी, अपनी कला की छटा बिखेरते हुए पूरे छत्तीसगढ़ ही नहीं अन्य प्रांतों में भी लोगों को मंत्रमुग्ध करने वाली राधा किशन नाच पार्टी दुर्रे बंजारी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आप समस्त क्षेत्रवासी सादर आमंत्रित हैं। यह जानकारी ग्रामीण विकास समिति के सचिव श्री नारायण सिंह ठाकुर ने दिए।

You cannot copy content of this page