DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मंगचुआ में घूम रहा दतैल, बाड़ी में घुसा

गुरुर। चंदा हाथियों के दल से द्वितीय दंतेल हाथी इन दिनों गुरुर ब्लॉक के मंगचुआ में है जिसने मकान हानि भी कर दिया हैं ग्रामीण डरे सहमे हैं।

फसल को भी नुकसान पहुंचा रहा है। वन विभाग के कक्ष क्रमांक आरएफ 35,36 नगझर, मंगचुवा में इसकी मौजूदगी है। जिसे देखते हुए अलर्ट ग्राम में मंगचुवा, नगझर, अंगद फॉर्म, करियाटोला, नारागांव, दुग्गा बहरा,हितेकसा, रूपुटोला, पेटेचुवा, कोसमी, नाहंदा, कपरमेटा, धानापुरी, चूल्हापथरा, कोसमी से मंगचुवा वन मार्ग, शक्कर कारखाना रोड, भोला पठार, पर्रेगुड़ा, कांडे बरही को रखा गया है। सोमवार को शाम को उक्त हाथी चंद्रभान साहू के बाड़ी में घुस गया था जिसे वन अमला ने सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों को हाथी से किसी तरह से छेड़खानी न करने की सलाह दी जा रही है।

You cannot copy content of this page