बालोद। समाज को भाईचारा ,समानता व समरसता का संदेश देने वाले मनखे मनखे एक समान का अलख जगाए सतनाम पथ प्रवर्तक संतशिरोमणी गुरु घासीदास जी की जयंती पर जिला भाजपा बालोद के द्वारा जिला भाजपा कार्यालय में संत घासीदास बाबा के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनके उपदेश व वचनों को स्मरण कर पूजा अर्चना किया गया। इस अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ,जिला उपाध्यक्ष राकेश छोटू यादव, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू ,कार्यालय प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव, जिला मंत्री शरद ठाकुर, पिछड़ा वर्ग प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सोनी, जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र साहू, प्रदेश भाजयुमो सदस्य राजीव शर्मा ,शहर मंत्री कमल पंपालिया, प्रसार प्रभारी गजेंद्र यादव, महामंत्री संतोष कौशिक ,एनजीओ प्रकोष्ठ जिला संयोजक विकास साहू, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संजय साहू, एकांत पवार सहित गिरजेश गुप्ता, अमित दुबे आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
महान संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा की जयंती पर भाजपा जिला बालोद में पूजा अर्चना कर उनको स्मरण किया











