DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कार्यकाल के 4 साल, संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र में हुए करोड़ों के विकास कार्य, देखिए चार साल का सफर, क्या- क्या मिली सौगातें

बालोद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार को 17 दिसंबर को 4 साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर विधायक संगीता सिन्हा ने संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र वासियों को बधाई देते हुए उन्हें शासन की योजनाओं पर ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की अपील की। तो वहीं उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सहयोग और मार्गदर्शन से विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए हैं और आगे भी होंगे। लगातार क्षेत्र की समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया गया। उन्होंने इसे गंभीरता से लिया। कई समस्याओं का समाधान हो चुका है तो कई समस्याओं का समाधान जारी है। वहीं विकास की नई गाथा संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र रच रहा है। जिसका लाभ आने वाली पीढ़ी को भी मिलेगा।

इन कार्यों से मिली बालोद क्षेत्र को नई पहचान

विधायक संगीता सिन्हा के प्रयासों से संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र में आने वाले बालोद और गुरुर क्षेत्र के कई गांव में विभिन्न विकास कार्य हुए हैं। सड़क स्वास्थ्य शिक्षा पेयजल सिंचाई के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। प्रमुख कार्यों का उल्लेख इस तरह है।

भवन, सड़क एवं पुल निर्माण पर खर्च-

0142 करोड़ 57 लाख से करहीभदर – निपानी – मोखा – बटरेल – जामगाँव मार्ग।

02 करोड़ 10 लाख से घोघोपुरी में उच्च स्तरीय पुल निर्माण।

-116 करोड़ 01 लाख से पुरूर- फागुन्दाह- पलारी- अरकार – बेल्हारी।

9 करोड़ 24 लाख से मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजनांतर्गत स्वीकृत पक्का पहुँच मार्ग।

50 लाख से पाररास रेलवे क्रासींग पर रेलवे ओवर ब्रीज निर्माण।

2 करोड़ 50 लाख से बोरी सेमरिया नाला पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण ।

-2 करोड़ 25 लाख से एन. एच. 30 से चंदनबिरही मार्ग पर पुलिया निर्माण।

शिक्षा में खर्च –

4 करोड़ 66 लाख से बालोद में महिला महाविद्यालय हेतु स्वीकृत।

01 करोड़ से ग्राम बासीन में शासकीय महाविद्यालय की स्थापना।

1 करोड़ 94 लाख से शासकीय पॉलीटेक्निक बालोद में 100 सीटर बालक छात्रावास।

पेयजल के लिए खर्च

09 करोड़ 16 लाख से 25 ग्रामों में नलजल योजना

08 करोड़ 77 लाख से 34 ग्रामों में सोलर आधारित नलजल योजना

07 करोड 53 लाख से 09 ग्रामों में एकल ग्राम नलजल योजना

14 करोड़ 29 लाख से विधानसभा क्षेत्र के 17 ग्रामों में रेक्ट्रोफिट नलजल योजना

सिंचाई में हुए खर्च

58 करोड़ 68 लाख से तांदुला परियोजना अंतर्गत विभिन्न माइनरों का रिमाडलिंग एवं लाईनिंग तथा मरम्मत कार्य।

इसमें भी उल्लेखनीय काम

  1. शासन की विभिन्न योजनाएं- शासन की विभिन्न योजनाओं का अधिकाधिक लाभ दिलाने में पूर्ण रूप से सहभागिता ।
  2. कोरोना काल में लोगों का सहयोग जैसे अन्य राज्यों में फसे लोगों को वापस लाना, हॉस्पिटलों में बेड, ऑक्सीजन, वाहन, राशन उपलब्ध कराना।
  3. जरूरतमंदों को आर्थिक सहयोग- जैसे 05 लाख रू0 रूखमणी नेताम ग्राम -कोचवाही, 50 हजार रू० मधु मानिकपुरी, बालोद 50 हजार रू० अनिता साहू जैसे अनेको लागों को 04 वर्षों में परिवार के पालन पोषण, शिक्षा, उपचार हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान कराया गया।

गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही जनसंपर्क निधि

विधायक के प्रयास से गरीबों के लिए जनसंपर्क निधि वरदान साबित हो रही है। हाल ही में उन्होंने 52 हितग्राहियों को ₹325000 तक की मदद दिलाई। जनसम्पर्क अनुदान मद से अपने विधानसभा क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद 52 हितग्राहियों को कुल 03 लाख 25 हजार रु. का चेक प्रदान किया गया। जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर, स्वास्थ्यगत समस्या से ग्रस्त, निराश्रित व वृद्धजनों को आज गुरुर स्थित अपने कार्यालय में जनसम्पर्क अनुदान का चेक प्रदान किया गया था।

You cannot copy content of this page