गुरुर। संजारी-बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने जनसम्पर्क अनुदान मद से अपने विधानसभा क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद 52 हितग्राहियों को कुल 03 लाख 25 हजार रु. का चेक प्रदान किया।
उक्त चेक वितरण गुरुर स्थित कार्यालय में किया गया। जिसके तहत आर्थिक रूप से
कमजोर, स्वास्थ्यगत समस्या से ग्रस्त, निराश्रित व वृद्धजनों को जनसम्पर्क अनुदान का चेक मिला। जनसम्पर्क अनुदान का चेक पाने वाले समस्त लाभान्वितों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया साथ ही समस्त कार्यकर्ताओ एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है। अनुदान राशि से गरीब अपने रुके हुए कार्य करवा सकेंगे तो उनकी गरीबी दूर होगी। खास तौर से बुजुर्ग लोगों को इस अनुदान राशि से काफी राहत मिलेगी।


