DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धनगांव में एक दिवसीय पंचायत स्तरीय रामायण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ सम्पन्न

डौंडीलोहारा।छ.ग. शासन के निर्देशानुसार गत वर्ष की भांति ग्राम पंचायत धनगांव में एक दिवसीय पंचायत स्तरीय रामायण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि इंद्र कुमार भंडारी ग्राम पटेल अध्यक्षता तोषण चुरेन्द्र सरपंच विशेष अतिथि प्रताप कंवर ग्राम प्रमुख विजय पटेल चतुर मरकाम जगत यादव फूलसिंह विश्वकर्मा द्वारा हनुमत लाल जी महाराज भगवान राम के तैल चित्र पर पूजन अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।

सभी अतिथियों स्वागत पश्चात विशेष अतिथि द्वारा छ.ग. शासन का धन्यवाद ज्ञापित करते इस अभिनव पहल पर प्रकाश डालते हुए सम्मिलित चार मंडलियों को शुभकामनाएं प्रेषित किया गया। प्रतिभागी मंडली श्री गुरुदेव मानस मंडली , तुलसी मानस मंडली, आदर्श मानस मंडली, जय श्री राम मानस मंडली सम्मिलित हुए। सभी प्रतिभागी मंडलियों ने भगवान राम के चरित्र की महिमा का बखान सुमधुर गीत संगीत और व्याख्यान के माध्यम से जनमानस को सराबोर किया। जिसमें प्रथम स्थान जय श्री राम मानस परिवार , द्वितीय जय गुरूदेव मानस मंडली,तृतीय तुलसी मानस मंडली और चतुर्थ आदर्श मानस मंडली रहे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मंडली को विकासखंड स्तर के लिए चयनित होने पर सरपंच द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की गयी। निर्णायक द्वय मेनन अटल,रिवेन्द्र ठाकुर की सहभागिता रही। कार्यक्रम का सफल संचालन छत्रपाल केराम शिक्षक द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पंचगण अनिता बघेल उपसरपंच, शैलेन्द्री भुआर्य,गोदावरी पिस्दा,कामिन कंवर,लोकनाथ पटेल ,गोदावरी बार्ले,पुष्पा मसिया,हुमन कोसमा, चेतन नायक,शोभित केराम प्रेमलाल धनगुन, परमिला आल्हापुरिया, लगनी पटेल,चैमन सिवाना रोजगार सहायक,रेवा राम रावटे भृत्य व वरिष्ठ नागरिक चतुर पटेल,राजाराम सिन्हा,शीतल प्रसाद गंधर्व कोटवार सहित समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।

You cannot copy content of this page