DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आखिर अध्यक्ष अमित बघेल ने क्यों कहा- बालोद में भी बढ़ रहा है बाहरी लोगों का आतंक इसलिए हो रहा छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का विस्तार, देखिये कौन कौन बने पदाधिकारी, कैसे काम करेगी यह संगठन

बालोद। दुर्ग भिलाई सहित अन्य बड़े शहरों की तर्ज पर अब बालोद जिले में भी छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का विस्तार होने जा रहा है। कार्यकारिणी की पहली बैठक बालोद तांदुला सिवनी घाट के निषाद समाज के भवन में रखी गई थी।

जहां पर पहुंचे छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने मीडिया को यहां के संगठन के विस्तार के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अपने हक को छीनने के लिए छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना काम करती है। बालोद में भी हमें लगातार सूचना प्राप्त हो रही है कि यहां बाहरी लोगों का आतंक धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का गठन और इसका विस्तार जरूरी हो गया था और इसी मद्देनजर कार्यकारिणी की पहली बैठक लेने के लिए हम यहां आए हुए थे। बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।वहीं कुछ ब्लॉक क्षेत्र में अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर नियुक्ति की गई।

जिला अध्यक्ष पद के लिए अभी परीक्षा की घड़ी

जिला अध्यक्ष की नियुक्ति अभी नही की गई है। जो ब्लॉक स्तर के अध्यक्ष अच्छा काम करेंगे उनकी कार्यशैली व सक्रियता के आधार पर आने वाले दिनों में उन्ही में से किसी एक को जिलाध्यक्ष तय किया जाएगा।

बैठक से पहले निकाली गई बाइक रैली, गंगा मैया मंदिर में हुई पूजा

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का आगाज करते हुए जब झलमला में अध्यक्ष अमित बघेल पहुंचे तो उनके स्वागत सम्मान के साथ शहर में क्रांति सेना के लोगों ने नारेबाजी के साथ बाइक रैली निकाली। इससे पहले गंगा मैया मंदिर में भी माथा टेक कर अध्यक्ष अमित बघेल सहित अन्य पदाधिकारियों ने पूजा की।

ये पदाधिकारी नियुक्त किए गए

जिला संयोजक-शशिभूषण चंद्राकर, जिला मीडिया प्रभारी-संजय सोनी, बालोद शहर अध्यक्ष-ललित कावरे,बालोद शहर संयोजक-चंद्रभान साहू, गुंडरदेही ब्लॉक अध्यक्ष-रेमन साहू, अर्जुन्दा ब्लॉक अध्यक्ष-धानेश्वर देशमुख, दल्ली राजहरा शहर अध्यक्ष-राजकुमार साहू, दल्ली शहर संयोजक-दीपक सहारे की नियुक्ति की गई है।

You cannot copy content of this page