DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद के स्काउटर गाइडर ने राज्य स्तरीय हाइक प्रोग्राम 2022 के तहत पुरातात्विक व प्राकृतिक स्थलों का किया शैक्षणिक भ्रमण

बालोद। भारत स्काउट एंड गाइड छ. ग.राज्य मुख्यालय रायपुर के वार्षिक कैलेंडर हाइक प्रोग्राम 2022 के तहत 4 से 12 दिसंबर 2022 तक दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु, कर्नाटक,केरल में पुरातात्विक,ऐतिहासिक, भौगोलिक, व पर्यावरणीय स्थलों के अध्ययन हेतु आयोजित किया गया था ।

भारत स्काउट एंड गाइड छ. ग.राज्य मुख्यालय रायपुर के राज्य मुख्य आयुक्त व संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकार विधायक महासमुंद के मार्गदर्शन और राज्यसचिव कैलाश सोनी के आदेशानुसार ,जिला संघ बालोद

के अध्यक्ष सुभाष पुसतकर, जिला मुख्य आयुक्त गिरीश चंद्राकर, जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास कुमार बघेल के निर्देशानुसार इस दक्षिण भारत हाइक प्रोग्राम में जिला बालोद के चार स्काउटर नेमसिंह साहू, शमशेर बेग मिर्जा, लक्ष्मी नारायण बंजारे,खिलेंद्र साहू चार गाइडर तनूजा बंजारे, पुष्पलता यादव, डॉली मेश्राम,अन्नपूर्णा ध्रुव ने छत्तीसगढ के समस्त जिलों के 180 प्रतिभागियों के साथ हिस्सा लिया। इस हाइक का सफर ट्रेन


व बस द्वारा की गई। इस हाइक कार्यक्रम के बालोद जिला के प्रभारी नेमसिंह साहू ने बताया यह हाइक कार्यक्रम चेन्नई से आरंभ हुआ। पहले दिवस महाबलीपुरम के प्राचीन मंदिर ,समुद्र के तट, संतुलन पत्थर, अर्जुन की तपोस्थली, दुसरे दिवस वेलनकन्नी चर्च संग्रहालय, समुद्री तट, तीसरे दिवस रामनाथ स्वामी मन्दिर में रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग और समुद्र तट, पंबन पुल, धनुष कोटि, रामसेतु, व उसके पत्थर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, डाक्टर एपीजे अब्दुल कलाम संग्रहालय, चौथे दिवस मदुरै मीनाक्षी मंदिर, कोडैकनाल हिल स्टेशन में सिल्वर फाल्स, अपर लेक व्यू, पांचवे दिवस कन्याकुमारी में सूर्योदय, विवेकानन्द रॉक मेमोरियल, समुद्र का त्रिवेणी संगम, कुमारी अम्मा मंदिर, गांधी मंडपम्म, छठवें दिवस केरल में पुवर बोट भ्रमण में नदी और समुद्र का संगम, अरब सागर का समुद्र तट, व प्राचीन ऐतिहासिक पद्मनाभ स्वामी मंदिर तिरुवंतपुरम में दर्शन पश्चात केरल में हाइक समाप्त हुई। सम्मिलित सभी आठ हाइकर को जिला संघ बालोद के समस्त पदाधिकारीयों ने सफलतापूर्वक हाइक से वापसी पर बधाई दी है । साथ ही सभी आठों हाइकर ने राज्य व जिला संघ के पदाधिकारियो एवं शिविर संचालकों को इस कार्यक्रम हेतु धन्यवाद प्रेषित की है ।

You cannot copy content of this page