DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

घीना में तीन दिवसीय मानसगान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 23दिसम्बर से

बालोद। घीना में (अर्जुन्दा) तीन दिवसीय मानस गान एवं व्याख्यान प्रतियोगिता का आयोजन 23 दिसम्बर से रखा गया है। तुलसी संगम मानस मंडली समिति के सचिव नरेन्द्र निषाद ने बताया कि 25 दिसम्बर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में दूर – दूर से अंचल की मंडलियाँ अपनी संगीतमय प्रस्तुती देने आयेंगे, पहले दिन 2 मंडलियां अपनी प्रस्तुति देंगे, वही दूसरे व तीसरे दिवस 8 – 8 मंडलियां अपनी प्रस्तुति देंगे। विगत 24 वर्ष से घीना में समस्त ग्रामवासी व तुलसी संगम मानस मंडली समिति के सँयुक्त तत्वावधान में रामायण मेले का आयोजन होता है। गांव में दो – दिन तक त्योहार मनाकर इस उत्सव का भरपूर आनंद लेते है, उक्त जानकरी रूपसिंह रावटे ने दी।

You cannot copy content of this page