DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़- मौत ऐसी भी, बेलोरो सहित तालाब में घुसी रही जिंदगी, सुबह तक सांसे थमी

बालोद। रनचिराई थाना क्षेत्र के ग्राम कसौंदा के रहने वाले सुमन कुमार की मौत तालाब के पानी में डूबने से हो गई। लेकिन उसकी मौत की घटना अजीबोगरीब हुई। बीती रात को वह कहीं से अपने चार पहिया बोलेरो में आ रहा था और एक्सीडेंट होकर जामगाँव आर के डोंगियां तालाब में गाड़ी सहित गिरा हुआ था। रात को किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई।

घायल अवस्था में ही वह गाड़ी सहित पानी में डूबा रहा। सुबह तक उसकी मौत हो चुकी थी। सुबह लोगों को जानकारी हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन जांच में जुटी हुई है। मृतक बालोद जिले के रनचिराई थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वहीं घटना जामगांव आर थाना क्षेत्र में हुई है।

You cannot copy content of this page