DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नौकरी न्यूज़ – बालोद स्वास्थ्य विभाग में निकली है ये भर्ती , देखिये क्या-क्या है नियम?

बालोद-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि खनिज न्यास निधि से मोबाईल मेडिकल युनिट-एमएमयु अंतर्गत चिकित्सा अधिकारी पद हेतु 05 दिसम्बर 2020 को एवं स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, ड्रायवर एवं वार्ड ब्वाय के अस्थायी संविदा पदों की भर्ती हेतु 07 दिसम्बर 2020 को आवेदन प्रातः 10.30 बजे से शाम 05.30 बजे तक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन बंद लिफाफे में सीधे कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, पुराना जिला अस्पताल परिसर में आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त संबंध में चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, ड्रायवर एवं वार्ड ब्वाय हेतु विज्ञापन प्रकाशन कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल एवं जिले के वेबसाईट पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी विज्ञापन का प्रारूप कार्यालय के सूचना पटल में या बालोद जिले के वेबसाईट बालोद डाॅट जीओवी डाॅट इन में देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

You cannot copy content of this page