DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आरक्षण कटौती पर नाराज है सतनामी समाज,8 दिसंबर को कलेक्टर के माध्यम से सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन

बालोद। आरक्षण कटौती पर छत्तीसगढ़ सरकार के अनुसुचित जाति विरोधी रवैये से नाराज बालोद जिला सतनामी समाज के लोग 8 दिसंबर गुरुवार को कलेक्टर बालोद को महामहिम राज्यपाल व चीफ जस्टिस उच्च न्यायालय को ज्ञापन सौंप कर अजा वर्ग की माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरक्षण को 16 प्रतिशत रखने की मांग करेंगे । आरक्षण मुद्दे पर नाराज सतनामी समाज के लोगों ने कहा कि कांग्रेस की अस्तित्व अजा वर्ग व सतनामी समाज से रहा है । सभी समाज ने समय-समय पर दलगत राजनीति मत किए लेकिन सतनामी समाज ने सदैव गांधीवादी विचारों पर चलकर हमेशा से कांग्रेस को वोट दिया व सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई है और आज कांग्रेस सरकार में बैठे छत्तीसगढ़ के तानाशाही मुखिया भूपेश बघेल ने माननीय न्यायालय के आदेश का अवमानना कर अजा वर्ग की आरक्षण कटौती कर अपनी गंदी मानसिकता दिखाई है ।
भूपेश बघेल के गलत रवैये से नाराज सतनामी समाज के लोग 8 दिसंबर को सुबह 11 बजे झलमला चौंक पर इकट्ठे हो कर महामहिम राज्यपाल व माननीय चीफ जस्टिस हाईकोर्ट बिलासपुर के नाम से ज्ञापन कलेक्टर बालोद को सौंपने जायेंगे। ज्ञापन सौंपने जिला सतनामी समाज के समस्त पदाधिकारी गण व समस्त ब्लाक अध्यक्ष सहित ग्रामीण सामाजिक बन्धु झलमला चौंक से रैली निकाल कर ज्ञापन सौंपने उपस्थित रहेंगे । उक्त जानकारी
संजय बारले जिलाध्यक्ष सतनामी समाज बालोद और विजय बघेल संरक्षक सतनामी समाज बालोद ने दी।

You cannot copy content of this page