DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कंगला मांझी पुण्यतिथि 5 दिसम्बर से, बालोद के ग्राम बघमार में जुटेंगे देश भर के मांझी सैनिक

बालोद। ग्राम- बघमार (मांझी धाम) जिला बालोद में भूतपूर्व स्वतंत्रता सेनानी हीरा सिंह देव उर्फ कंगला मांझी की पुण्यतिथि 5 दिसम्बर से आदिवासी समाज द्वारा मनाया जाएगा। श्री मांझी अन्तराष्ट्रीय समाजवाद आदिवासी किसान सैनिक संस्था – नई दिल्ली द्वारा प्रतिवर्ष कंगला मांझी के पुण्यतिथि को आदिवासी समाज बड़े धूमधाम से ग्राम बघमार में मनाते हैं। संस्था के उपाध्यक्ष के. डी. काँगे ने बताया कि कंगला मांझी का जीवन हमेशा संघर्षमय रहा।

जल, जंगल और जमीन , आदिवासीयों के अधिकार के लिये अपने जीवन न्यौछावर कर दिये। आदिवासीयों के शोषण, महिलाओं पर होने वाले या अत्याचार के खिलाफ स्वतंत्रता के बाद भी लड़‌ते रहें। उनके पुण्यतिथि में शामिल होने के लिये महाराष्ट्र, झारखण्ड, उड़ीसा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, आंध्रप्रदेश, तेलगांना के आदिवासी अनुयायी यहां पहुंचते हैं। 5 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ केबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया का आगमन होना है। 06 दिसम्बर की केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते इस्पात मंत्री मुख्य अतिथि रहेंगे। छः दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में आसपास के देवी-देवताओं का स्वागत सत्कार होगा और साथ में मंडई मेला भी होगा।

दिनांक 4 दिसम्बर 2022 रविवार को देवी-देवताओं का आगमन

ये है कार्यक्रम विवरण

4 दिसंबर को देवी देवताओं का आगमन

5 दिसम्बर को क्रांतिवीर स्व. श्री हीरासिंह देव उर्फ कंगला माझी जी की पुण्यविधि एवं मंच उद्घाटन ।

6 दिसम्बर को ध्वजा रोहण एवं सम्मान समारोह

7 दिसम्बर को प्रातः कालीन बच्चों की खेल प्रतिस्पर्धा एवं संध्याकालीन देव मड़ाई ।

8 दिसम्बर को देव पूजा

9 दिसम्बर को देवी-देवताओं की विदाई होगी।

You cannot copy content of this page