रबी फसलों की सिंचाई के लिए किया जाएगा जलाशयों से जलप्रदाय



बालोद । छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार रबी के अंतर्गत धान का फसल नहीं लिये जाने हेतु कृषकों से अपील की गई है जिसके परिपालन में धान के अतिरिक्त अन्य रबी, दलहन, तिलहन आदि समस्त फसलों के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा जलाशयों से जल प्रदाय किया जाएगा। जल संसाधन संभाग बालोद के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि इस वर्ष जिले के समस्त जलाशयों में पर्याप्त मात्रा में पानी की उपलब्धता को दृष्टिगत रखते हुए इस संबंध में समस्त समाचार पत्रों में प्रकाशित किये गये थे। इसके उपरांत भी कई उत्साही कृषकगण जनप्रतिनिधियों के पास पंहुच कर धान के फसल के लिए सिंचाई विभाग के जलाशयों से जल प्रदाय किये जाने हेतु मांग कर रहे हैं। उन्होंने पुनः स्पष्ट किया है कि ग्रीष्मकालीन धान के अतिरिक्त गेंहू, दलहन के अंतर्गत चना, लाखड़ी, मूंग उड़द, मसूर, अरहर एवं तिलहन के अंतर्गत तिल, सरसों, अलसी, सोयाबीन, सूरजमुखी के लिए पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध है एवं कृषकों की मांग के अनुसार जल प्रदाय किया जाना प्रस्तावित है।

You cannot copy content of this page