बालोद । बंशीलाल भारद्वाज गौरव तिहार का ऐतिहासिक शुभारंभ प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार, श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश देशमुख 29 नवंबर 2022 को करेंगे। बंशीलाल भारद्वाज शासकीय हाई स्कूल प्रांगण अमलीडीह बालोद में आयोजित विद्यालय के रंगारंग सांस्कृतिक महोत्सव में छ.ग. के जाने माने कलाकार छ.ग. क्वीन’ छ.ग. यूथ आर्टिस्ट एसोसियेशन के चेयरमेन, सोशल मिडिया स्टार, अभिनेत्री सुश्री काजल श्रीवास अपने दमदार उपस्थिति प्रदान कर विद्यालय के छात्र-छात्राओं का हौसला एवं उत्साह बढ़ायेंगी। उपरोक्त जानकारी देते हुए बंशीलाल भारद्वाज गौरव तिहार के प्रदेश संयोजक डॉ. साधुराम भारद्वाज ने जानकारी दिया है कि स्व. श्रीमती प्रेमलता जगदीश भारद्वाज फाउण्डेशन ग्राम अर्जुनी व स्व. श्रीमती सुमित्रादेवी चौहान फाउण्डेशन रामनगर भिलाई के संयुक्त सहयोग से जिले के यशस्वी महापुरूष समाजसेवी बंशीलाल भारद्वाज गुरूजी की पुण्यतिथि के अवसर पर 29 नवंबर को प्रतिवर्ष मनाये जाने वाला बंशीलाल भारद्वाज गौरव तिहार एवं विद्यालय का वार्षिकोत्सव इस वर्ष भी 29 नवंबर 2022 को बंशीलाल भारद्वाज शासकीय हाई स्कूल के प्रांगण में प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक आयोजित है।
इस आयोजन में विद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री सी.एस. कोमा को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। श्री लक्ष्मीनारायण सेन प्रदेश प्रतिनिधि छ.ग. प्रान्त सर्वसेन समाज तथा शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक बालोद के व्याख्याता राज्यपाल पुरूस्कार से सम्मानित बी.एन. योगी विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर विराजमान रहेंगे। ग्राम पंचायत खेरथाडीह की लोकप्रिय सरपंच श्रीमती चित्ररेखा साहू समारोह की अध्यक्षता करेंगी। के.के. विडीयो की पूरी टीम आयोजन का कवरेज करेंगे। इस सांस्कृतिक महोत्सव में विद्यालय परिसर में संचालित सभी विद्यालयों के छात्र-छात्रायें अपनी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। विद्यालय के प्राचार्य के. ठाकुर, सांस्कृतिक प्रभारी राजेश कुमार पिस्दा, प्रधान पाठक आर.आर. ठाकुर के निर्देशन में छात्र-छात्रायें एवं शिक्षक-शिक्षिकायें समारोह की तैयारी में लगे हुये हैं।
विद्यालय प्रांगण में छ.ग. क्वीन, सुपर डुपर स्टार अभिनेत्री सुश्री काजल श्रीवास के आगमन होने के कारण विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ क्षेत्र के लोक कलाकारों में अपूर्व उत्साह है। गौरव तिहार एवं विद्यालय के सांस्कृतिक महोत्सव के महामंच में सुश्री काजल श्रीवास को ‘बंशीलाल भारद्वाज गौरव अलंकरण प्रदान किया जायेगा। तथा बंशीलाल भारद्वाज द्वारा संचालित लोक सांस्कृतिक कला मंच गोंदली के लहरा अमलीडीह बालोद से जुड़े क्षेत्र के लोकप्रिय हास्य कलाकार कॉमेडी किंग घेवर यादव और भोलाराम साहू को भी बंशीलाल भारद्वाज गौरव अलंकरण प्रदान किया जाएगा। इसके पहले कि सर्वप्रथम सभी अतिथिगण अमलीडीह स्थित परमानंदधाम पहुंच कर बंशीलाल भारद्वाज की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे तत्पश्चात विद्यालय प्रांगण में स्थापित बंशीलाल भारद्वाज एवं दानवीर जोगीराम कुरैटी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिले के दोनों महापुरूषों के योगदान का पुण्यस्मरण करेंगे।
समारोह में चिमन पटेल मीडिया प्रतिनिधि, मृत्युंजय यादव पूर्व जनपद सदस्य, शोभाराम ठाकुर पूर्व सरपंच, राजेश्वरी कोमरे पूर्व सरपंच, ईश्वरलाल साहू पूर्व सरपंच, मस्ताराम कुरैटी, शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हीरालाल कुरैटी, अकाल सिह ग्राम पटेल, कन्हैयालाल कोमरे, श्रीमती मीना डोंगरे, लक्ष्मी सहारे, शंभूराम साहू, रोहित कुमार भारद्वाज सहित क्षेत्रवासीगण उपस्थित रहेंगे। के. के. विडीयो की पूरी टीम आयोजन का कवरेज करेंगे।
