कला उत्सव में कुसुमकसा की नैना सेन का कथक नृत्य में हुआ राज्य स्तरीय चयन



बालोद। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसुमकसा की छात्रा कुमारी नैना सेन का शास्त्रीय नृत्य कत्थक में राज्य स्तरीय चयन हुआ।

जिसका आयोजन राजधानी रायपुर में संपन्न हुआ। जिसमें नैना सेन ने अपने सधे कदमों से कथक नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर अपनी भाव भंगिमाओ के जरिए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

उन्होंने अपने नृत्य में नंदगांव के नटखट गोपाल का राधारानी और गोपियों के साथ बरसाना होली खेलने तथा राधा और उनकी सखियां ,कृष्ण और उनके शाखाओं से परेशान होकर उन्हें सबक सिखाने के लिए प्यार से उन पर लाठियां बरसाया करती थी। उनके यह प्रेम पूर्वक होली खेलने की अनोखा परंपरा को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत कर दर्शकों और निर्णयको को अपनी कला के प्रति आकर्षित कर दिया।नैना की कथक नृत्य प्रस्तुति को खूब सराहा गया। आधुनिकता के इस दौर में गांव की पगडंडियों से निकलकर राज्य में परचम लहराते हुए अपने कला से कुसुमकसा का नाम रोशन करने पर प्राचार्य तृनाभ मिश्रा ने हर्ष व्यक्त करते हुए आशीर्वाद देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। और कहा प्रदेश में अनेक आयोजन होते हैं। लेकिन कला और संस्कृति को सहेजने के लिए जो दृढ़ संकल्प इस आयोजन में दिखता है। वह और कहीं नहीं दिखता। यह आयोजन प्रतिभावान कलाकारों के लिए एक बड़ा अवसर उपलब्ध करा रहा है। व्याख्याता तामसिंग पारकर ने बताया कि स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को पहचानने उसे पोषित करने और शिक्षा में कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कला उत्सव का आयोजन फेस टू फेस में किया गया । कला उत्सव 2022 पारंपरिक लोक कलाओं और शास्त्रीय कलाओ की विभिन्न शैलियों पर केंद्रित है।यह स्कूलों में उत्सव की वह पहल है जो प्रत्येक वर्ष आयोजित हो रही है। नैना सिंह की इस उपलब्धि पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनिल सुथार, ग्राम सरपंच शिवराम सिंदरामें, नितिन जैन, जनपद सदस्य संजय बेस , वाजिद खान,शाला के व्याख्याता सुनीता यादव ,उमा त्रिपाठी ,मर्सी जॉर्ज , गीता गुप्ता, अशोक कुमार सिन्हा, राजेंद्र कुमार आवाडे, इंद्राणी मुखर्जी ,चंपू राम सुधाकर ,प्रतिभा सिंह ,कृतिका साहू ,आशा प्रधान ,दीपमाला जोशी ,रंजना खोबरागडे ,सावित्री स्वर्णकार ,व्यायाम अनुदेशक लक्ष्मण गुरुंग, किरण झा ,देहुती कोठारी, डॉली मेश्राम,बीएल नायक ,सीबी डाहरे विजयलक्ष्मी साहू तथा समस्त ग्राम वासियों ने खुशी जाहिर करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

You cannot copy content of this page