DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संविधान दिवस पर बालिका सुरक्षा एवं पाक्सो एक्ट के तहत छात्र छात्राओं दी जानकारी

बालोद। घीना (अर्जुन्दा) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संविधान दिवस के उपलक्ष में पाक्सो एक्ट संबंधी जानकारी देने संबंधी महत्वपूर्ण दिशा देने थाना प्रभारी अजीत महोबिया जी अपने स्टाफ सहित उपस्थिति प्रदान किये।

थाना सुरेगांव से स्टाफ में महिला आरक्षक भी अपनी उपस्थिति देकर बालिकाओ का उत्साह वर्धन किया। लैंगिक अपराध के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में छत्तीसगढ़ महतारी के दिव्य छवि पर माल्यार्पण कर इस कार्यक्रम का उदघाटन किया गया।

संविधान दिवस के इस कार्यक्रम में संविधान की उद्देशिका का वचन विद्यालय प्राचार्य एम. एल. ठाकुर द्वारा किया गया तथा उपस्थित जन समूह एवं विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई।
इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष नरेंद्र निषाद तथा सदस्यों में बिदु तारम सरपंच ग्राम – पंचायत घीना, डालचंद जैन उपसरपंच, डॉक्टर आई. के. पटेल ,बिंझवार तारम, सुरेन्द्र कुमार यादव हड़गहन तथा खिलु राम कोठारी गड़ईनडीह उपस्थित रहे। विद्यालय के समस्त स्टाप एवं विद्यार्थियों सहित पूर्व. मा. वि. घीना के बच्चे व स्टाफ शामिल हुए, यह जानकारी रूपसिंह रावटे ने दी।

You cannot copy content of this page