DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

यशवंत टंडन बनें मतदान जागरूकता के कैंपस एम्बेसटर

अर्जुन्दा। भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार व कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन आयोग अधिकारी के आदेशानुसार मतदान जागरूकता अभियान को लेकर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं व अन्य लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने व मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने के लिए शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक यशवंत कुमार टंडन को मतदान जागरूकता अभियान के लिए कैंपस एम्बेसटर बनाया गया।
स्वीप कार्यक्रम जिसके अन्तर्गत मतदान जागरूकता से सम्बंधित कार्यक्रमों जैसे सायकिल रैली,पैदल मार्च मतदान प्रक्रिया नया मतदाता सूची में पंजीयन करने व मतदाता परिचय पत्र बनाने नाम सुधरवाने के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए महाविद्यालय में अध्ययनरत कक्षा बी.ए द्वितीय वर्ष के छात्र यशवंत कुमार टंडन को कैंपस एम्बेसटर के रुप में दायित्व दिया गया है।

You cannot copy content of this page