DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पत्नी से अवैध संबंध के शक में हत्या, रजही गांव के 2 लोग गिरफ्तार, हत्या के बाद मृतक का मोबाइल भी ले गए थे,देखिए कैसे मिला हत्या का सुराग?

बालोद। दल्ली राजहरा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम के द्वारा हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई गई है। हत्या की वजह अवैध संबंध का शक सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा। मामले का खुलासा शनिवार को प्रेस वार्ता के जरिए किया गया। 23 नवंबर को सुबह 10ः30 बजे शत्रुहन लाल पिता देवलाल रावटे ग्राम रजही थाना राजहरा के द्वारा सूचना मिला कि ग्राम रजही डेम के पास सडक से लगे खेत में कामता प्रसाद पिता शत्रुहन लाल रावटे उम्र 27 जाति हल्बा निवासी ग्राम रजही का शव है, जिसके चहेरा पर खून के निशान हैं। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ जितेन्द्र यादव ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उके के द्वारा मृतक कामता प्रसाद रावटे के शव के आसपास घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण पश्चात् अधिकारियो द्वारा थाना प्रभारी राजहरा एवं हमराह स्टॉफ एवं साइबर सेल टीम , डाग स्क्वाड टीम, फारेंसिक टीम की मौजूदगी में आवष्यक दिषा निर्देश दिया गया। थाना राजहरा में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ जितेन्द्र यादव के द्वारा थाना राजहरा एवं साइबर सेल से एक विशेष टीम बना कर हत्या के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु निर्देषित किया गया था। टीम द्वारा गांव रजही जाकर मृतक कामता प्रसाद के संबध मे जानकारी प्राप्त किया गया। मृतक कामता प्रसाद रावटे मिस्त्री का काम करता था घटना दिनांक को दल्लीराजहरा काम पर गया था। शाम काम से वापस अपने ग्राम रजही लौट रहा था तो रास्ते में रजही डेम के पास किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसकी हत्या कर उसकी लाश वही खार में फेंक दिया गया था। टीम द्वारा ग्रामीणों ,मृतक के परिजनो से मृतक के संबध में जानकारी प्राप्त किया गया । महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने संदेह के आधार पर दो संदेही रूमन लाल भूआर्य एवं बालक राम बाका ग्राम रजही निवासी जो गांव में नही थे, को कुरूभाट के पास घेराबंदी कर पकडकर दोनो संदेहियो से थाना लाकर पूछताछ किया गया। पूछताछ में दोनो संदेही पुलिस को घटना की कोई जानकारी नही होना बताया । तकनीकी साक्ष्य के अधार पर दो संदेही रूमन लाल भूआर्य एवं बालक राम बाका को कडाई से पूछताछ करने पर उक्त घटना कारित करना बताया।आरोपी बालक राम बाका ने अपने कथन में बताया कि मृतक उसका पडोसी था उसके साथ काम पर जाता था तो उसके घर आना जाना था। जिससे आरोपी अपनी पत्नि को लेकर उसपर शक करता था। जिसके कारण पुर्व में भी मृतक के साथ वाद-विवाद हुआ था।
जिस कारण आरोपी बालक राम बाका ने मृतक कामता प्रसाद रावटे को मारने का योजना बनाने लगा। आरोपी बालक राम बाका ने अपने मित्र रूमन लाल भूआर्य गाम ककरेल निवासी जो पूर्व में हत्या के प्रकरण में 7 साल सजा काट चुका है। घटना दिनांक को बालक राम बाका ने अपने मित्र रूमन लाल भूआर्य को फोन कर अपने घर बुलाया दोनो शराब पीये शराब पीने के बाद ग्राम पथर्राटोला से ग्राम रजही जाने वाले मार्ग पर दोनो पेड के नीचे छीप कर मृतक कामता प्रसाद रावटे के आने का इंतेजार कर रहे थें। घटना दिनांक 22. नवंबर के करीबन शाम 05ः30 बजे लगभग मृतक कामता प्रसाद रावटे को आते देख आरोपी बालक राम बाका ने उसे रोका। रोकने के बाद उससे लडाई करने लगा उसके बाद रूमन लाल भूआर्य पीछे से मृतक को पकड कर दोनों मिलकर मृतक को पटक दिये और मारपीट करने लगे दोनो मिलकर मृतक के गले को गमछे व रस्सी से दबाकर उसकी हत्या कर उसका मोबाईल सेट लेकर फरार हो गये। घटना के दूसरे दिन मृतक के मोबाईल को कुसुमकसा के दुकान पर लॉक खोलने दिए दुकानदार द्वारा बिना बिल लॉक नही खोलना बोलने पर दोनो आरोपी वापस देषी शराब दुकान गये। शराब पी कर जंगल की ओर लुकछीप कर रह रहे थे। जिसे टीम द्वारा पकडकर थाना राजहरा लाया गया। जिस पर थाना राजहरा में अपराध क्रमांक -425/22, धारा -302,34 भादवि कायम कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। अंधे कत्ल को सुलझाने व अज्ञात आरोपियों के गिरफ्तारी में प्रभारी थाना राजहरा निरीक्षक वीणा यादव, प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक दिलेष्वर चंद्रवंषी, उनि अमित तिवारी ,सउनि सूरज साहू, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, आरक्षक विवेक शाही, राहुल मनहरे, पुरन देवांगन ,विपिन गुप्ता , मिथलेष यादव, थाना राजहरा से आरक्षक संजय चेलक, भुनेष्वर यादव, धमेन्द्र सेन ,सुमन देवहारी की विषेष योगदान रहा।

बालोद जिले की ये ख़बरें भी पढ़ें

You cannot copy content of this page