DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

4 कट्टा धान चुराने वाले दो चोर गिरफ्तार, किसान रहे सावधान

बालोद| गुंडरदेही पुलिस ने दो धान चोरी करने वालों को पकड़ा है. प्रार्थी तोमन लाल टंडन पिता अग्रहिज उम्र 47 साल रूदा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद (छ.ग.) ने 26 नवम्बर .को रिपोर्ट दर्ज कराया की 21 नवम्बर को संगिता गेण्ड्रे के घर के सामने ग्राम रूदा मे कोठार बनाकर हार्वेस्टर से सरोना धाना मिंजाई कर रखे थे, जिसे 21 से 22 की के मध्य रात्रि कोई अज्ञात चोर चार कट्टा सरोना धान को चोरी कर ले गया है, तथा संदेही आर्यन गेंड्रे एवं प्रवीण कुर्रे के द्वारा चोरी करने का शंका जाहिर पर धारा 379, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया संदेही आर्यन एवं प्रवीण कुर्रे को मौके पर जाकर पुछताछ कर गवाहो के समक्ष धारा 27 साक्ष्य अधिनियम का मेमोरण्डम कथन लिया गया जिन्होने घटना रात्रि प्रार्थी तोमन लाल टंडन के खलिहान मे रखे खुला सरोना धान चार कट्टा को चोरी कर कोठार के बगल मे बेदराम टंडन के सुने मकान मे छुपा कर रखना बताये। आरोपीयो के निशांदेही पर चार कट्टा सरोना धान वजनी एक क्वींटल 35 किलो किमती 3375 रूपया को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया, प्रकरण के आरोपी आर्यन पिता स्व. देवेन्द्र गेण्ड्रे उम्र 19 साल वार्ड क्रमांक 01 रूदा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद और प्रवीण कुमार कुर्रे उर्फ तुलु कुर्रे पिता खोजलाल कुर्रे उम्र 18 साल वार्ड क्रं. 08 रूदा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद (छ0ग0) को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया ।निरीक्षक राकेश ठाकुर थाना प्रभारी गुण्डरदेही, के नेतृत्व मे आरोपी गिरफ्तारी एवं चोरी गये माल मशरूका बरामदगी मे सउनि अरविंद साहू, सउनि डोमन साहू, का विशेष योगदान रहा।

You cannot copy content of this page