DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बांटी प्रतियोगिता में दुधली की महिला खिलाड़ियों ने मारी बाजी

मालीघोरी। मालिघोरी दुधली की महिला खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में बांटी (कंचा) प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है।

ज्ञात हो कि विलुप्त हो रहे खेलों को फिर से जीवंत करने के लिए और हर वर्ग में खेलों के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन पंचायत से लेकर जिला स्तर तक विभिन्न तिथियों में किया गया। जिसके परिणाम सामने आ गए हैं। बालोद में जिला स्तरीय आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में बाटी प्रतियोगिता में दुधली के महिलाओं ने जमकर उत्साह दिखाया और बाजी मार ली। इस जीत से गांव में उत्साह का माहौल है। वहीं महिलाओं के लिए यह गौरव पूर्ण बात है। इस उपलब्धि पर सरपंच सहित सभी प्रमुख गणों ने महिलाओं को जीत की बधाई दी।

You cannot copy content of this page