DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गोठान में बनेंगे गोबर से पेंट, बरही में विधायक ने किया भूमिपूजन

बालोद। ब्लॉक के ग्राम बरही के आदर्श गौठान में रीपा यानी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का निर्माण होगा।

जिसके तहत यहां की स्व सहायता समूह और किसानों को लाभ होगा। उक्त कार्यों के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम गांव में हुआ। जिस के मुख्य अतिथि बालोद विधानसभा की विधायक संगीता सिन्हा थी।

अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी सिन्हा, जनपद सदस्य अमृता नेताम, विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद थे। इस दौरान विधायक ने गांव में पशु शेड का लोकार्पण किया तो वही गोबर से पेंट का निर्माण भी यहां होने वाला है। जिसके केंद्र का लोकार्पण भी इस दौरान हुआ। इस दौरान काग्रेस नेता नरेंद्र सिन्हा, सरपंच कांति मानिकपुरी सहित अन्य मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page