DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कलेक्टर ने किया अपर कलेक्टर सहित सभी एसडीएम के कार्यों का विभाजन देखिए लिस्ट, अब किस विभाग के लिए किसके पास जाना होगा?,गुरुर में हुई पहली बार एसडीएम की नियुक्ति

बालोद। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने सभी अफसरों के कार्यों व विभागों का विभाजन कर दिया है। नए सिरे से अपर कलेक्टर, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर को विभाग बांट दिए गए हैं। ताकि जनता के काम आसानी से हो सकें। पहली बार गुरूर में एसडीएम की नियुक्ति की गई है। इसके पहले तक बालोद से ही गुरुर क्षेत्र में एसडीएम का दायित्व सौंपा जाता था। बालोद के एसडीएम ही गुरूर के एसडीएम माने जाते थे। इस बार डिप्टी कलेक्टर अमित श्रीवास्तव को गुरूर का एसडीएम नियुक्त किया गया है। तो वही बालोद में एसडीएम बदल दी गई है। शिल्ली थामस की जगह अब राम सिंह ठाकुर को बालोद का एसडीएम राजस्व दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है। शिल्ली थामस डिप्टी कलेक्टर को अन्य विभागों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। प्रशासनिक कसावट लाने के लिए यह फेरबदल किया गया है। कलेक्टर द्वारा विभागों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है कि कौन-कौन से विभाग का काम कौन देखेंगे? देखिए कलेक्टर द्वारा जारी कार्य विभाजन आदेश।

You cannot copy content of this page